1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्‍ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिला नक्‍सली ढेर

महाराष्‍ट्र: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिला नक्‍सली ढेर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Nov 19, 2018 02:36 pm IST

महाराष्ट्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली में सोमवार को माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

Naxal- India TV Hindi
Naxal

महाराष्‍ट्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्‍य के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली में सोमवार को माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 महिला नक्‍सलियों को मार गिराया है। 

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने समाचार एजेंसी पीटीआई् को बताया कि सोमवार सुबह पुलिस कमांडो के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। नक्सलियों और सी-60 कमांडो (गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई) के बीच मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े आठ बजे धनोरा तालुका के तहत निहालकाय वनक्षेत्र में हुई। 

उन्होंने बताया कि रविवार रात से कमांडो इस इलाके में नक्सली विरोधी अभियान चला रहे थे। पंडित ने कहा, ‘‘दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। इसके बाद तलाश अभियान के दौरान दो सशस्त्र महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए।’’ उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र