1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. होली के लिए पैसा देने से मना किया तो काटा दोस्त का कान

होली के लिए पैसा देने से मना किया तो काटा दोस्त का कान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2020 06:52 am IST,  Updated : Mar 11, 2020 06:52 am IST

होली के मौके पर एक व्यक्ति को अपने दोस्त को पैसे न देना भारी पड़ गया। व्यक्ति को इसकी कीमत अपना कान गंवाकर चुकानी पड़ी।

ear- India TV Hindi
ear

ठाणे। होली के मौके पर एक व्यक्ति को अपने दोस्त को पैसे न देना भारी पड़ गया। व्यक्ति को इसकी कीमत अपना कान गंवाकर चुकानी पड़ी। मामला महाराष्ट्र के ठाणे जिले का है। जहां दो लोगों ने अपने बस कंडक्टर दोस्त से होली के लिए पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया। 

पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोमेश्वर पफाल और पंकज इंग्ले ने अपने दोस्त अरविंद गिरि से पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो सोमेश्वर ने उनका कान काट लिया, जबकि दूसरे ने उन पर हमला किया। 

पुलिस ने बताया कि घटना गांधीनगर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र