1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्‍ट्र: बीड जिले में भीषण दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, सात लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र: बीड जिले में भीषण दुर्घटना, खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, सात लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 02:31 pm IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को सुबह एक एसयूवी के सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने से एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की जान चली गई और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं।

Accident
 - India TV Hindi
Accident  

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार को सुबह एक एसयूवी के सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने से एक बच्चे सहित कम से कम सात लोगों की जान चली गई और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। पटोदा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक ए.पठान ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद वाहन पटोदा तहसील के मंजूरसुबा मार्ग पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हादसे में सात लेागों की जान चली गई और अन्य तीन घायल हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि सभी मृतक बीड के वैदकिनी गांव के रहने वाले थे। हादसे के समय एसयूवी में चालक सहित करीब 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों को बीड के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान वैजनाथ ज्ञानोबा तंदले, बालू पंडरीनाथ मुंडे और केसरबाई बंसी मुंडे के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र