1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फडणवीस के मंत्री ने इस राज्य को बताया मिनी पाकिस्तान, कहा- 12000 महिलाओं को बचाया

फडणवीस के मंत्री ने इस राज्य को बताया मिनी पाकिस्तान, कहा- 12000 महिलाओं को बचाया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 30, 2024 11:44 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 11:44 am IST

नीतsश राणे ने कहा कि 12000 महिलाओं को बचाया गया है। मिनी पाकिस्तान की तरह है, तभी तो राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से सांसद चुनकर आ जाते हैं।

Nitesh Rane- India TV Hindi
नितेश राणे Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता नीतेश राणे ने केरल की तुलना मिनी पाकिस्तान से कर दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य मिनी पाकिस्तान की तरह है, तभी राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से सांसद चुने जाते हैं। उन्होंने कहा "केरल से हमारे कुछ मित्र आए हैं। मैंने कहा उनकी पहचान बताइए। 12000 महिलाओं को बचाया है। केरल जैसे राज्य में इतनी महिलाओं को बचाया है। अरे मिनी पाकिस्तान की तरह है, तभी तो राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से सांसद चुने जाते हैं।"

नीतेश राणे के इस बयान पर बवाल मचना तय है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार राणे के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं। एक बयान में उन्होंने कहा था कि भारत में 90 फीसदी हिंदू रहते हैं और उनके हित की बात करना गलत नहीं है। नीतेश राणे ने खुद इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया है। 24 मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने 20वें मिनट पर यह बात कही, जिस पर विवाद हो सकता है।

नहीं मानी प्रशासन की बात

नीतेश राणे को इसी शर्त पर इस कार्यक्रम में बोलने की अनुमति मिली थी कि वह कोई भड़काऊ बयान नहीं देंगे, लेकिन उन्होंने केरल को मिनी पाकिस्तान बता दिया। उन्होंने यह भी कहा कि केवल उग्रवादी ही प्रियंका गांधी को वोट देते हैं। इन्हीं लोगों के वोट के कारण प्रियंका सांसद बनी हैं।

राणे के खिलाफ 38 मामले दर्ज

नितेश राणे कोंकण इलाके की कंकावली विधानसभा सीट से विधायक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं। इनमें 66 गंभीर धाराएं शामिल हैं। अधिकतर मामले पिछले एक से डेढ़ साल में दर्ज हुए हैं और भड़काऊ भाषण से जुड़े हैं। हालांकि, इन 38 में से सिर्फ 10 मामलों में ही चार्जशीट दाखिल की गई है। भड़काऊ भाषणों से जुड़े किसी भी मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है, क्योंकि सरकार ने उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी है। अब तक 10 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है और इनमें से चार मामलों में अदालतों ने आरोप तय किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।