1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मात्र 299 रुपये के ड्रेस के चक्कर में नर्स ने गंवाए 1 लाख, जानिए कैसे बिछाया गया ठगी का जाल?

मात्र 299 रुपये के ड्रेस के चक्कर में नर्स ने गंवाए 1 लाख, जानिए कैसे बिछाया गया ठगी का जाल?

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 26, 2026 06:37 am IST,  Updated : Apr 26, 2026 06:52 am IST

लाखों की ठगी से पीड़ित नर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसने पांच दिनों के अंदर एक लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करनेवाले नर्स को ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया है, जिसमें महिला ने कुल 1 लाख रुपये गंवा दिए। देवनार पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, यह धोखाधड़ी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच हुई, जब पीड़िता ने फेसबुक पर महज 299 रुपये में ड्रेस मिलने का एक आकर्षक विज्ञापन देखा।

विभिन्न शुल्कों के नाम पर ठगे पैसे

ड्रेस खरीदने की प्रक्रिया के दौरान ठगों ने नर्स से संपर्क किया और शुरुआत में केवल ड्रेस की कीमत मांगी, लेकिन बाद में विभिन्न शुल्कों के नाम पर पैसे ऐंठना शुरू कर दिया। पुलिस शिकायत के मुताबिक, जालसाजों ने शिपिंग चार्ज, जीपीएस (GPS) शुल्क, ट्रैकिंग फीस, वेरिफिकेशन कोड और एड्रेस कन्फर्मेशन जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पांच दिनों के भीतर कुल 1 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

पैसे भेजने के बाद भी नहीं आया ऑर्डर 

ठगों ने पीड़िता को बार-बार यह भरोसा दिलाया कि ड्रेस की डिलीवरी के बाद अधिकांश राशि वापस (Refund) कर दी जाएगी, लेकिन पैसे भेजने के बाद भी जब ऑर्डर नहीं मिला तो पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

नर्स ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया और मामले की जानकारी दी, जिसके बाद देवनार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे स्कैम को अंजाम देने के लिए फेसबुक विज्ञापन, एक व्हाट्सएप नंबर और फर्जी डिलीवरी एजेंट का सहारा लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।