1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एक समुदाय विशेष के लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, इसे सहन नहीं किया जाएगा- देवेंद्र फडणवीस

एक समुदाय विशेष के लोग औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, इसे सहन नहीं किया जाएगा- देवेंद्र फडणवीस

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 07, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Jun 07, 2023 12:24 pm IST

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब का महिमंडन हम सहन नहीं करेंगे। ये छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है, यहां औरंगजेब का महिमामंडन नहीं चलेगा।

Maharashtra, Devendra Fadnavis- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस Image Source : FILE

मुंबई: महाराष्ट्र में औरंगजेब महिमामंडन का विवाद बढ़त ही जा रहा है। इस मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों में एक साथ औरंगजेब का महिमामंडन हो रहा है। ये सब अचानक नहीं हो सकता है। ये सिर्फ एक संयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब का महिमामंडन करने वाले कहां से आ गए? कौन इन्हे बढ़ावा दे रहा है? कौन इन्हें महिमामंडन करने के लिए कह रहा है? उन्होंने कहा कि इस मामले के तह तक जायेंगे और इसकी जांच की जाएगी।

कई शहरों में लहराए गए थे पोस्टर 

बता दें कि महाराष्ट्र में पहले अहमदनगर में औरंगजेब के पोस्टर लहराए गए। जिसके बाद कोल्हापुर में मंगलवार को औरंगजेब के समर्थन में कुछ नाबालिग मुस्लिम लड़कों ने स्टेटस लगाया। इसके बाद शहर में तनाव पैदा हो गया। इसी क्रम में हिंदू संगठनों ने आज कोल्हापूर बंद का ऐलान किया है। इससे पहले मंगलवार को ही अहमदनगर जिले में हिंदू संगठनों के भगवा मोर्चे पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिसके बाद मोर्चे में शामिल हिंदू संगठन के लोगों ने भी पथराव किया। 

इन घटनाओं की तह तक जाया जाएगा- देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोचने वाली बात ये है कि कोल्हापुर में विपक्ष के बड़े नेता कहते हैं की मुझे मालूम है कि यहां दंगे करने की कोशिश हो सकती है। उसके बाद कुछ युवा औरंगजेब और टीपू सुल्तान का महिमामंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बयान और इन घटनाओं का कोई संबंध है क्या? अचानक इस तरह से अलग अलग जिलों में औरंगजेब और टीपू सुल्तान का महिमामंडन शुरू होना ये कोई ऐसे ही शुरू नहीं होता है। ये कोई संयोग नहीं है। उसपर से विपक्ष के नेताओं का बार बार कहना कि दंगे हो सकतें हैं, दंगे हो सकते है और उसके बाद धर्म विशेष के लोगों द्वारा औरंगजेब का महिमामंडन करना ये कोई संयोग नहीं हो सकता है। इसलिए इसके तह तक जाना जरूरी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।