महाराष्ट्र में वन मंत्रालय गुजरात के वंतारा के तर्ज पर सूर्यतारा बनाने का विचार कर रहे हैं। महाराष्ट्र के वन मंत्री ने अनंत अंबानी को पत्र लिखकर अपना प्लान बताया है। महाराष्ट्र सरकार थाणे में सूर्यतारा बनाने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार विचार कर रही है कि गुजरात के वंतारा के तर्ज पर महाराष्ट्र में सूर्य तारा का निर्माण किया जाए। जिस तरीके से गुजरात में अनंत अंबानी ने जानवर के लिए अस्पताल बनाया और दुनिया भर से जख्मी-बीमार बहुत सारे प्राणी वहां पर रखे गए हैं।
महाराष्ट्र के वन मंत्री ने अनंत अंबानी पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि गुजरात के जामनगर में जिस तरीके से वंतारा बनाया, उसी तरह महाराष्ट्र में सूर्यतारा बनाया जाये। इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के थाणे में होगी। महाराष्ट्र के हर रीजन में वंतारा, सूर्यतारा और जितने भी तारे होंगे वह सब बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बाघों की मौत किसी एक कारण से नहीं
महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने नागपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र के वन मंत्री ने कहा कि जल्दी गुजरात के वंतारा जैसे वन जीव अभ्यारण और बचाव केंद्र पर काम किया जाएगा। राज्य सरकार ने परियोजना के लिए सूर्य तारा नाम पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि गत कुछ माह में लगातार बाघों की मौत जरुर हुई है, लेकिन बाघों के मरने का कोई एक कारण नहीं है। कुछ नेचुरल डेथ हैं, तो कुछ बाघ क्षेत्र पाने की लड़ाई में जख्मी होकर मारे गए हैं। काफी कम बाघ अवैध शिकार का हिस्सा हैं।