1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. साईं बाबा के भक्तों को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, PM दिखाएंगे हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया

साईं बाबा के भक्तों को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, PM दिखाएंगे हरी झंडी, जानें कितना होगा किराया

 Reported By: Namrata Dubey
 Published : Feb 09, 2023 06:10 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 06:10 pm IST

एक अनुमान के मुताबिक, हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग मुंबई से शिरडी के लिए जाते हैं, ऐसे में उनके लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है।

Mumbai Solapur Vande Bharat, Mumbai Sainagar Shirdi Vande Bharat, Narendra Modi Latest- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 2 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। Image Source : PTI

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई में 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें से एक ट्रेन मुंबई से सोलापुर के बीच और दूसरी ट्रेन मुंबई से साईंनगर शिरडी के बीच चलेगी। इन ट्रेनों को मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन नाम दिया गया है। बता दें कि देशवासियों को अब तक 8 सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा मिल चुका है जो देश के अलग-अलग राज्यों में सेवाएं दे रही हैं।

यात्रियों के लिए आरामदेह हो जाएगा सफर

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इस वर्ल्ड क्लास ट्रेन से यात्री मुंबई से सोलापुर के बीच आरामदेह सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को सोलापुर में सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा की बेहतरीन सुविधा देगी। वहीं, मुंबई-साईंनगर शिरडी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिरडी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक यात्रा को सुगम बनाएगी।

जानें कितना हो सकता है इन ट्रेनों का किराया
मुंबई-शिरडी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए यात्रियों को मुंबई से नासिक तक की यात्रा के लिए 550 रुपये और 1150 रुपये के आसपास खर्च करना पड़ सकता है। वहीं, मुंबई से शिरडी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया चेयर कार के लिए 800 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1,630 रुपये हो सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग मुंबई से शिरडी के लिए जाते हैं, ऐसे में उनके लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है।

देश में ही डिजाइन की गई है वंदे भारत एक्सप्रेस
बता दें कि भारत में अब तक 8 वंदे भारत ट्रेनें देश के विभिन्न शहरों को जोड़ने के लिए शुरू की जा चुकी हैं। इन ट्रेनों में मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस 16 कोचों की देश में ही डिजाइन की गई सेमी हाई-स्पीड सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रेन सेट है। यह ट्रेन सिर्फ 140 सेकंड में 160 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है और यात्रियों को यात्रा का एक बेहतरीन अनुभव भी प्रदान करवाती है। यह ट्रेन कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसीलिए यात्रियों को काफी पसंद आ रही है।

ये भी पढ़ें:

'वो अब चल चुके हैं...', राहुल के भाषण को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, सदन में गूंजे ठहाके

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ऐसा क्या कहा कि 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा सदन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।