Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रों को ठगता था गिरोह, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

कॉलेज में एडमिशन के नाम पर छात्रों को ठगता था गिरोह, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Reported By : Saket Rai Edited By : Amar Deep Published : Mar 22, 2025 12:03 pm IST, Updated : Mar 22, 2025 12:03 pm IST

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने छात्रों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी छात्रों को ए़डमिशन का लालच देकर उनसे लाखों रुपये ऐंठने का काम करते थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुंबई क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।

महाराष्ट्र CET एग्जाम सहित राज्य सरकार द्वारा ली जाने वाली अन्य परीक्षाओं में धांधली कर विद्यार्थियों को गुमराह करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विद्यार्थियों को गुमराह करने के मामले में चार आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ये सभी आरोपी हाईली एजुकेटेड हैं। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र CET सेल यानी कि MBA के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं के संदर्भ में मुंबई के बड़े-बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने की लालच दिखाकर लगभग 72 विद्यार्थियों से इन आरोपियों ने संपर्क किया था। इसके साथ ही इन्होंने बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने के एवज में 15 से 20 लाख रूपए की डिमांड की थी।

छात्रों से मांगते थे 15-20 लाख रुपये

जांच में यह भी पता चला है कि जिस संस्था द्वारा यह एग्जाम कंडक्ट किया जाता है, उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि अलग-अलग विद्यार्थियों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि उन्हें कई सारी कॉल रिसीव किए। उनसे बड़े कॉलेज में एडमिशन दिलाने के लिए 15 से 20 लाख रुपए मांगे गए हैं। स्टेट CET सेल ने भी इस मामले में एक आंतरिक कमेटी का गठन किया और जांच की। जांच के बाद मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। उनकी शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हाईली एजुकेटेड हैं सभी आरोपी

दिलचस्प बात यह है कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी बड़ी-बड़ी संस्थाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो NIT दिल्ली थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं, जबकि एक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। वहीं एक अन्य बायोलॉजी में ग्रेजुएट है। ये आरोपी दिल्ली से महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑडियो/वीडियो कॉल करते थे। ये आरोपी विद्यार्थियों को एमएचसीईटी परीक्षा में परसेंटाइल बढ़ाने का लालच देते थे और उन्हें गुमराह करते थे। आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 5 एप्पल मोबाइल फोन, 1 एप्पल मैकबुक, 1 ब्लूटूथ हेडफोन, 64 जीबी का 1 पेन ड्राइव जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- 

मां के सामने ही महिला का सरेआम अपहरण, किडनैपिंग में पति का भी हाथ; सामने आया CCTV फुटेज

यूपी में शख्स ने नौकरी वाली 8 महिलाओं से की शादी, लाखों का निकलवा लिया लोन; पता चला तो उड़े होश

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement