1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मैं हिंदी, भोजपुरी बोलूंगा.... मराठी नहीं", महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच रिक्शा चालक का VIDEO हुआ वायरल

"मैं हिंदी, भोजपुरी बोलूंगा.... मराठी नहीं", महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच रिक्शा चालक का VIDEO हुआ वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 09, 2025 02:53 pm IST,  Updated : Jul 09, 2025 03:07 pm IST

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद के बीच एक रिक्शा चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा है कि मैं मराठी नहीं बोलूंगा।

रिक्शा चालक ने मराठी बोलने से इंकार कर दिया।- India TV Hindi
रिक्शा चालक ने मराठी बोलने से इंकार कर दिया।

महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच विरार से एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिक्शा चालक मराठी बोलने से साफ इनकार करता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिक्शा चालक और बाइक सवार के बीच बहस

यह घटना विरार रेलवे स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है, जहां एक रिक्शा चालक और एक बाइक सवार युवक के बीच मराठी भाषा बोलने को लेकर बहस हो गई। वीडियो में रिक्शा चालक बेहद आक्रामक दिख रहा है और साफ-साफ कह रहा है कि वह सिर्फ हिंदी और भोजपुरी बोलेगा, लेकिन मराठी नहीं। उसका अड़ियल और धमकाने वाला रवैया कैमरे में साफ कैद हो गया है।

"तुझे हिंदी में बात करनी है तो कर..."

वीडियो में परेशान युवक रिक्शा चालक से कहता सुनाई दे रहा है, "तुझे हिंदी में बात करनी है तो कर... मेरी गलती हो गई भाई, छोड़ दे यार।" लेकिन रिक्शा चालक सुनने को तैयार नहीं होता और लगातार अपनी बात पर अड़ा रहता है।

"मुझे मराठी में नहीं बोलना, मीडिया को बुला लो"

वायरल वीडियो में रिक्शा चालक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं हिंदी बोलूंगा, भोजपुरी बोलूंगा। तुम्हें जो करना है कर लो। मैं हिंदी में बोल रहा हूं। मुझे मराठी में नहीं बोलना है। मीडिया को बुला लो, मैं हिंदी में ही बोलूंगा। तू कैसे बोल रहा है मुझसे? मैं मराठी नहीं, हिंदी में ही बोलूंगा।"

"हां भाई, मेरी गलती थी, छोड़ दे यार"

इस दौरान रिक्शा चालक गाली-गलौज करता भी दिख रहा है। आखिर में विवाद से बचने के लिए युवक हार मान लेता है और कहता है, "हां भाई, मेरी गलती थी, छोड़ दे यार।" यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग रिक्शा चालक के इस व्यवहार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

(रिपोर्ट- हनीफ पटेल)

ये भी पढ़ें-

लखनऊ का लुलु मॉल फिर विवादों में, मैनेजर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

मिशन गगनयान को बड़ी सफलता, इंजन का हॉस्ट टेस्ट हुआ सफल, ISRO ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।