1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रही प्राइवेट बस पलटी, 5 की मौत और 27 लोग घायल

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, शादी में जा रही प्राइवेट बस पलटी, 5 की मौत और 27 लोग घायल

 Published : Dec 20, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 02:38 pm IST

पुलिस ने बताया कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। इसलिए बस मोड़ में पलट गई। इस हादसे में दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा- India TV Hindi
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसी की जानकारी दी है। 

मोड़ पर पलटी बस

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई। बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी। तभी एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। इसके बाद वाहन पलट गया। 

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है, जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

जयपुर सड़क हादसे में 8 की मौत

वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक एलपीजी टैंकर की वाहन टक्कर हो गई। इसके बाद टैंकर में आग लग गई। करीब 40 वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। करीब 35 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।