1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 2 बेटियों को रातभर उल्टा लटकाया, फिर जाकर सो गया, एक की मौत; पिता की करतूत सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

2 बेटियों को रातभर उल्टा लटकाया, फिर जाकर सो गया, एक की मौत; पिता की करतूत सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 27, 2026 04:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:52 pm IST

सांगली के बनपुरी गांव में चोरी के शक में पिता ने अपनी दो बेटियों को उल्टा लटकाकर रातभर यातनाएं दीं, जिसमें 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। दूसरी 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

accused father- India TV Hindi
आरोपी पिता गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के सांगली जिले में इंसानियत को शर्मसार करने और एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज चोरी के शक में एक पिता ने अपनी ही 2 मासूम बेटियों को हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाकर पूरी रात अमानवीय यातनाएं दीं। इस घटना में 10 वर्षीय ऋतुजा (सानिका) की मौत हो गई, जबकि उसकी 11 वर्षीय बहन अनुजा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पिता ने क्यों किया ऐसा जुल्म?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची के हाथ-पैर बंधे होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता नाना हैबत यमगर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

घटना सांगली जिले के आटपाडी तहसील के बनपुरी गांव की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर चोरी के शक के चलते गुस्से में आकर इस क्रूर घटना को अंजाम दिया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे आरोपी पिता ने दोनों बच्चियों- सानिका और अनुजा के हाथ-पैर बांधकर उन्हें घर के अंदर लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया। पूरी रात दोनों मासूम बच्चियां दर्द से तड़पती रहीं और “पानी-पानी” कहकर चीखती रहीं, लेकिन माता-पिता ने उन्हें पानी तक नहीं दिया।

सुबह दादा ने बच्चियों को नीचे उतारा, एक की हो चुकी थी मौत

निर्दयी माता-पिता घर के अंदर ही सो गए, जबकि बाहर दादा-दादी सो रहे थे। रातभर की असहनीय पीड़ा के कारण सानिका की उसी रात मौत हो गई, जबकि माता-पिता अपनी ही बेटी के शव के नीचे निश्चिंत सोते रहे। गुरुवार को दादा ने बच्चियों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सानिका मृत पाई गई, जबकि अनुजा बेहोश थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृत बच्ची को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

अस्पताल में होश में आने के बाद घायल अनुजा ने डॉक्टरों को बताया, “हमारे पिता ने हमें उल्टा बांधकर लटकाया और मारपीट की।” इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें-

इंदौर में बाप-बेटे ने सोसाइटी वासियों पर चढ़ाई कार, महिला IT इंजीनियर की मौत; रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO

VIDEO: टंकी पर चढ़े युवक पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड, 100 फीट ऊंचाई पर अटकी सांसें; देखें फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।