1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. हज यात्रियों को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, जलकर हो गई खाक- देखें VIDEO

हज यात्रियों को लेकर जा रही बस में लगी भीषण आग, जलकर हो गई खाक- देखें VIDEO

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 07, 2023 11:57 am IST,  Updated : Dec 07, 2023 11:57 am IST

मिराज से हज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से बस धू-धू कर जल गई।

धू-धू कर जल गई बस- India TV Hindi
धू-धू कर जल गई बस

महाराष्ट्र: सतारा के कराड में मिराज से हज यात्रा के लिए 40 यात्रियों को लेकर जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना गुरुवार सुबह 3:00 बजे की है। आग की चपेट में आने से बस धू-धू कर जल गई। मिराज से मुंबई डॉल्फिन कंपनी की MH 03 CP 4500 की इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण तस्वाडे टोल बूथ पर आग लग गई। फिलहाल इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

ट्रेवल्स बस जलकर खाक 

फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रेवल्स बस जलकर खाक हो चुका था। इस दुर्घटना में लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों के थोड़े बहुत सामना जल गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं है। बस से निकला धुंआ को देखकर ड्राइवर अलर्ट हो गया, जिसके चलते लोगों की जान बच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही फटाफट डिक्की से सामना निकाला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।