1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र NDA में बन गई बात! 28 मार्च को होगा सीटों का ऐलान, किसके खाते में आएगी कौन सीट?

महाराष्ट्र NDA में बन गई बात! 28 मार्च को होगा सीटों का ऐलान, किसके खाते में आएगी कौन सीट?

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 26, 2024 06:54 pm IST,  Updated : Mar 26, 2024 07:25 pm IST

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है और 28 मार्च को इसका ऐलान किया जाएगा। जानिए कौन-सी सीट किसके खाते में जाएगी? देखें संभावित लिस्ट-

maharashtra nda seat- India TV Hindi
महाराष्ट्र एनडीए में बन गई बात Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। कौन-कहां से चुनाव लड़ेगा इसे लेकर काफी मंथन के बाद ही फैसला लिया जा रहा है। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर किस उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा जाए, ये एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए मुश्किल भरा फैसला रहने वाला है जिसे लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक़ महाराष्ट्र में महायुति यानी एनडीए में लगभग सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। 28 मार्च को NDA महायुति सीट बंटवारे का ऐलान करेगी। कौन-कहां से चुनाव लड़ेगा, इसकी संभावित लिस्ट भी सामने आई है। 

ये है संभावित सीट शेयरिंग फार्मूला 

बीजेपी- 28 सीट

शिवसेना शिंदे- 14 सीट
एनसीपी अजीत- 5 सीट
राष्ट्रीय समाज पार्टी- 1 सीट

इस फॉर्मूले के तहत अगर एमएनएस को सीट दी गई तो शिंदे शिवसेना या बीजेपी की एक सीट कम हो जाएगी।

शिवसेना की सीटें

1.रामटेक
2.बुलढाणा
3.यवतमाल-वाशिम, 
4.हिंगोली, 5.कोल्हापुर
6.हांथकलंगणे
7.छत्रपति शंभाजीनगर 
8.मावल
9.शिर्डी,
10.पालघर
11.कल्याण
12.ठाणे
13.दक्षिण मध्य मुंबई
14.उत्तर पश्चिम

NCP इन सीटो पर लड़ सकती है 

1.रायगढ, 
2.बारामती
3.शिरूर
4.नाशिक,
5.धाराशिव, 

राष्ट्रीय समाज पक्ष

1.परभणी,

बीजेपी की सीटें 

1. नागपुर, 
2.भंडारा-गोंदिया, 
3.गढचिरौली-चिमूर,
4. चंद्रपुर
5.अकोला
6.अमरावती
7.नांदेड
8.लातूर
9.सोलापुर
10.माढा
11.सांगली
12.सातारा
13.नंदूरबाऱ
14.जलगांव
15.जालना
16.अहमद नगर
17.बीड़
18. पुणे
19.धुले
20. दिंडोरी
21.भिवंडी
22. उत्तर मुंबई
23.उत्तर मध्य मुंबई
24. उत्तर पूर्व मुंबई
25. दक्षिण मुंबई
26. रत्नागिरी- सिंधुदूर्ग
27. उत्तर मुंबई
28. रावेर

(इनमें से बीजेपी ने 23 सीटो पर उम्मीदवार फ़ाइनल किए है। अभी मुंबई उत्तर मध्य, दक्षिण मुंबई , शिरडी , रत्नागिरी सिंधुदुर्ग , सातारा इन पांच सीटो पर उम्मीदवार घोषित करना बाक़ी है) 

ऐसे में अगर राज ठाकरे की MNS भी गठबंधन में आती है तो दक्षिण मुंबई या शिर्डी इनमें से एक सीट उन्हें दी जा सकती है। अगर एमएनएस को सीट दी गई तो शिंदे शिवसेना या बीजेपी की एक सीट कम होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।