मुंबई: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। यहां शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ कद्दावर नेता और सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर एक पत्र जारी किया। फिलहाल संजय राउत ने कहा है कि उनकी सेहत में गंभीर गिरावट आई है और फिलहाल इलाज जारी है। वहीं पीएम मोदी ने भी संजय राउत के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की और जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। फिलहाल संजय राउत का इलाज चल रहा है।
संजय राउत ने एक्स पर दी जानकारी
दरअसल, शुक्रवार को संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी सेहत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक मेरी तबीयत बिगड़ गई है। मेरा इलाज चल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।” डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें फिलहाल बाहर जाने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने आगे लिखा, “मुझे विश्वास है कि मैं जल्दी ही स्वस्थ होकर नए साल में आप सबसे मिलने आऊंगा। आपका प्यार और आशीर्वाद यूं ही बना रहे।”
पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
वहीं संजय राउत की इस पोस्ट पर पीएम मोदी ने भी चिंता जताई है। उन्होंने संजय राउत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने संजय राउत की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।" पीएम मोदी के इस पोस्ट पर संजय राउत ने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी धन्यवाद! मेरा परिवार आपका आभारी है! जय हिंद, जय महाराष्ट्र!" बता दें कि संजय राउत का अभी भी इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें-
इस बार अजीब सा शब्द बना 'वर्ड ऑफ द ईयर', लोगों ने यूज तो किया लेकिन मतलब नहीं पता
अगर गंदगी की तो घर के सामने मिलेगा 100 गुना ज्यादा कचरा, GBA ने निकाला शहर में सफाई का नायाब तरीका