1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 के डूबने की आशंका

महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा हादसा, महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 6 के डूबने की आशंका

 Published : Apr 04, 2025 11:15 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 11:15 am IST

ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। ड्राइवर को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में कुआं है, परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि 6 मजदूरों के डूबने की आशंका है।

कुएं में गिरा ट्रैक्टर- India TV Hindi
कुएं में गिरा ट्रैक्टर Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से छह लोगों के डूबने की आशंका है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे अलेगांव गांव में हुई। ट्रैक्टर पर कम से कम 10 लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे, तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं। रास्ते में कुआं था, इसका अंदाजा ड्राइवर को नहीं था परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा। जैसे ही ट्रैक्टर कुएं में गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है। उन्होंने बताया, "बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है।

विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।