1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शारीरिक संबंध की मांग ठुकराने पर एक्टर ने की नौकरानी की हत्या, दरवाजे पर खून से लथपथ मिली लाश

शारीरिक संबंध की मांग ठुकराने पर एक्टर ने की नौकरानी की हत्या, दरवाजे पर खून से लथपथ मिली लाश

 Published : Mar 28, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 03:53 pm IST

एक्टर ने नौकरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या की है। मृतक महिला के गले, सीने और पेट पर चाकू के कई निशान मिले हैं। पुलिस की टीम ने आरोपी एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में इकट्ठा हुई भीड़- India TV Hindi
इलाके में इकट्ठा हुई भीड़ Image Source : PTI

मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में एक अभिनेता द्वारा अपने ही घर में काम करने वाली नौकरानी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या के बाद आरोपी टीवी अभिनेता आशीष मेश्राम को मीरा रोड पुलिस ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आशीष मेश्राम एक टीवी अभिनेता है और वह कई चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुका है। इस घटना से पूरे मनोरंजन जगत में सनसनी फैल गई है।

पिछले 3 सालों से कर रही थी काम

मृत महिला के परिवार में उसके पति और चार बच्चे हैं। उसका पति चप्पल मरम्मत का काम करता है, जबकि बड़ा बेटा एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला आठ-नौ घरों में काम करके परिवार की मदद करती थी। पिछले तीन सालों से वह अभिनेता आशीष मेश्राम के घर में भी काम कर रही थी।

क्या है पूरा मामला?

काशिमिरा इलाके में रहने वाली मृत महिला सिल्वर पार्क स्थित चंद्रेश आर्केड बिल्डिंग में कुछ समय से घर का काम कर रही थी। बुधवार शाम जब वह काम कर रही थी, तभी घर के दरवाजे पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाई दी। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे देखा और आसपास के लोगों को बुलाकर महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के गले, सीने और पेट पर चाकू से कई वार किए गए थे। बताया जा रहा है कि इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मीरा रोड पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अभिनेता सोसाइटी में घुसते और वहां से निकलते समय काफी घबराहट और जल्दबाजी में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसका पीछा करते हुए उसे विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया।

अभिनेता ने नौकरानी की बेरहमी से हत्या की

जांच के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाली जानकारी आई। बताया गया कि पिछले कई दिनों से अभिनेता आशीष महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था। महिला द्वारा बार-बार इनकार करने के बावजूद वह उसका लगातार उत्पीड़न करता रहा।

जनवरी महीने में आरोपी ने महिला के बेटे को फोन कर धमकी भी दी थी। उसने कहा था, 'अगर तुम्हारी मां ने मेरे यहां काम करना बंद किया या मेरी मांग नहीं मानी, तो मैं उसे जान से मार दूंगा।' इसके बाद महिला के बेटे ने आशीष से मिलने जाकर उसे मारने की कोशिश भी की थी। हालांकि, आशीष के बड़े भाई ने महिला को समझाते हुए कहा कि 'आशीष अब उस फ्लैट में नहीं रहता।' इस पर भरोसा कर महिला ने दोबारा वहां काम पर जाना शुरू कर दिया। लेकिन महिला के काम पर आने की जानकारी मिलते ही आरोपी फ्लैट में पहुंचा और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी।

हनीफ की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।