1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3000 रुपए जमा करेगी महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग को खत लिखा

मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3000 रुपए जमा करेगी महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग को खत लिखा

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 12, 2026 08:23 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 08:27 am IST

महाराष्ट्र सरकार मकर संक्रांति पर लाडली बहनों के खाते में 3000 रुपए जमा करने वाली है। लेकिन कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को खत लिखा है।

Congress- India TV Hindi
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को खत लिखा Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्त मकर संक्रांति के महापर्व पर लाडली बहनों के खाते में जमा करने वाली है। यह कुल रकम 3000 रुपए है। कांग्रेस पार्टी ने इस किस्त पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग को खत लिखा है।

कांग्रेस ने क्या आपत्ति जताई?

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि 15 तारीख को मतदान होने वाला है और उसके पहले महिलाओं को इस तरह से पैसे देना आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे जमा होने वाले हैं। ऐसा करने से लाभार्थी महिलाएं सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर सकती हैं, यह एक तरह से सरकारी घूस है।

कांग्रेस ने कहा कि हम लाडली बहन योजना के खिलाफ नहीं है लेकिन लाडली बहन योजना की किस्त मतदान के बाद लाभार्थी महिलाओं के खाते में जमा की जाए। कांग्रेस पार्टी के शिकायत पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को आज सुबह 11 बजे तक सरकार का रुख साफ करने के लिए कहा है।

बीजेपी ने किया पलटवार

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस पत्र पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस महिला विरोधी है।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को है। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव है और इसके नतीजे 16 जनवरी को आयेंगे। ऐसे में कांग्रेस को चुनाव से पहले लाडली बहनों के खाते में रुपए जमा किए जाने को लेकर डर है कि कहीं महिलाओं का वोट बीजेपी को ना चला जाए। 

 

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव काफी अहम माने जाते हैं। मुंबई में तो इसका काफी ज्यादा महत्व है क्योंकि जिसे बीएमसी की सत्ता मिलती है, उसका राजनीतिक दखल काफी ज्यादा हो जाता है और पावर भी खूब होती है। यही वजह है कि सभी दल इन चुनावों पर फोकस कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।