1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मकान बनवाया, फिर दूसरे के घर से टीवी और बाकी सामान चुराया; जानकर चकराई पुलिस

VIDEO: मकान बनवाया, फिर दूसरे के घर से टीवी और बाकी सामान चुराया; जानकर चकराई पुलिस

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 21, 2023 10:06 pm IST,  Updated : Nov 21, 2023 10:06 pm IST

दिवाली के बाद शेषराव और पुंडलिक छुट्टी मनाने बाहर गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरी भी ऐसे हुई कि घर के आवश्यक सामान ही चोर ले गए।

दूसरे के घर से सामान चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार- India TV Hindi
दूसरे के घर से सामान चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर की ये चोरी अनोखी है और इसकी वजह भी अजीब है। जब नागपुर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया, तो वजह जानकर वो भी चकरा गई। मामला नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र का है। 

वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले शेषराव बिसने और पुंडलिक शेंडे दिवाली के बाद छुट्टी मनाने बाहर गए थे। इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरी भी ऐसे हुई कि घर के जरूरी सामान ही चोर ले गए। चोर ने दोनों के घर से बड़ी एलईडी टीवी चुरा ली। साथ ही घर के अन्य जरूरी सामान चोरी हो गए।

मकान में टीवी की जरूरत

मामला पुलिस के पास पंहुचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी करने वाले शेख फिरोज उर्फ पक्या को पकड़ भी लिया। हालांकि, पक्या ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी अचंभित रह गई। आरोपी शेख फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसने नया मकान बनाया और उस मकान में टीवी की जरूरत थी। साथ ही घर के कई सामान की भी जरूरत थी।

चोर का एक साथी फरार है

पक्या ने बताया कि उसे अपने मकान में इन सामानों की जरूरत थी, इसलिए उसने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया और टीवी सहित घर के कई सामान चुरा लिए। फिलहाल नागपुर पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी शेख फिरोज उर्फ पक्या को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी ऋषिकेश बड़वाईक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। 

गटर में क्यों उतरे अरबपति Bill Gates, जानकर चौंक जाएंगे आप? 

वर्ल्ड कप में भारत की हार को लेकर राहुल गांधी PM मोदी पर कसा तंज, कहे अपशब्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।