1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 बुरी तरह घायल

महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत, 4 बुरी तरह घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 08, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 03:58 pm IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क हादसा हो गया है। इसमें एक नाबालिग सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में जांच जारी है। वैगनार कार और ट्रक के बीच टक्कर भीषण थी। हादसा कासा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुआ।

महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा- India TV Hindi
महाराष्ट्र के पालघर में दर्दनाक सड़क हादसा Image Source : PTI FILE

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पालघर जिले के कासा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वैगनार कार और  ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक नाबालिग लड़की सहित 3 लोगो की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। मौका मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और मामले का जायजा लिया। मरने वाले मुंबई के नालासोपारा के बताए जा रहे है। इस मामले में जांच जारी है। 

ये हैं मृतकों के नाम

1.नरोत्तम राठौड़, उम्र 65 साल

2.केतन नरोत्तम राठौड़, उम्र 32 साल
3.आर्वी दीपेश राठौड़, उम्र एक साल

ये  हुए घायल

1. दीपेश नरोत्तम राठौड़, उम्र 35 साल, वाहन चालक
2. तेजल दीपेश राठौड़, उम्र 32 साल
3. मधु नरोत्तम राठौड़, उम्र 58 साल
4. स्नेहल दीपेश राठौड़, उम्र ढाई साल।

महाराष्ट्र: ठाणे जिले में भी हाल ही में हुआ था हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नए साल के एक दिन पहले बेहद गंभीर सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। एक कंटेनर ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन पर मुंबई से शिरडी जा रहे एक दंपति की मौत हो गई। हालांकि इतने गंभीर हादसे में उनकी तीन साल की बेटी बाल-बाल बच गई। 

मुंबई-नासिक राजमार्ग पर भिवंडी तालुका में शुक्रवार को हुई। दुर्घटना में पीड़ित मनोज जोशी जिनकी उम्र 34 साल की थी और उनकी 30 साल की पत्नी मानसी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक मुंबई के एक उपनगर भांडुप के रहने वाले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।