1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में बारिश से 2 की मौत, हाई टाइड की चेतावनी; पवई झील हुई ओवरफ्लो

मुंबई में बारिश से 2 की मौत, हाई टाइड की चेतावनी; पवई झील हुई ओवरफ्लो

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 01, 2026 12:55 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 12:58 pm IST

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और शहर के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है।

Mumbai Rain- India TV Hindi
मुंबई में बारिश का अलर्ट Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई में कल (मंगलवार) से रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

हाई टाइड का खतरा

आज (बुधवार) दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर समुद्र में 4.22 मीटर ऊंची लहरें (हाई टाइड) उठने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से समुद्र किनारे जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल, सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है और इसकी तीव्रता कम है। हालांकि, यदि हाई टाइड के समय तेज बारिश होती है, तो निचले इलाकों में जलभराव बढ़ सकता है और मुंबईवासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कहां कितनी हुई बारिश?

बीएमसी के वर्षामापी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश भायखला फायर स्टेशन में 120.39 मिमी, नायर अस्पताल में 102.08 मिमी और टी वार्ड में 103.4 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा दिंडोशी, चेंबूर, घाटकोपर, बीकेसी, वडाला और लोअर परेल सहित कई इलाकों में 80 से 100 मिमी के बीच बारिश रिकॉर्ड की गई।

हादसों में दो लोगों की मौत

बारिश से जुड़ी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है। चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से एक छात्र की जान चली गई, जबकि शहर के वालकेश्वर इलाके में तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से 51 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

यातायात सामान्य, बारिश से राहत

फिलहाल, मुंबई में सड़क, उपनगरीय रेल और हवाई यातायात सामान्य है। मुंबई निवासियों के लिए बारिश में एक राहत की बात ये है कि उद्योगों को पानी की आपूर्ति करानेवाली मुंबई की पवई झील आज सुबह ओवरफ्लो होकर बह रही है।

7 जलाशयों में पानी का स्तर हुआ कम

बता दें कि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात जलाशयों में पानी का स्तर कम होने कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की कटौती की जा रही है। ऐसे में पानी की चोरी रोकने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से सख्त हो गया है। पिछले छह महीनों के भीतर मुंबई में 2,257 अवैध पानी के कनेक्शन काटे गए हैं।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में पानी चुराने वालों की अब खैर नहीं, 6 महीने में काटे गए 2,257 अवैध कनेक्शन, लगेगा दोगुना जुर्माना

एक साथ एक्टिव हुए कई वेदर सिस्टम, अगले 5 दिन देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के आसार, 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।