1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी निश्चित रूप से करेगी गठबंधन', स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर और क्या बोले संजय राउत?

'उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी निश्चित रूप से करेगी गठबंधन', स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर और क्या बोले संजय राउत?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 17, 2025 11:14 am IST,  Updated : Aug 17, 2025 11:23 am IST

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पूरी रणनीति बना ली है।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत- India TV Hindi
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत Image Source : PTI

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ‘निश्चित रूप से’ गठबंधन करेंगे। इस पर आखिरी फैसला चुनाव का समय निकट आने पर होने की संभावना है। दोनों दलों के नेताओं ने यह जानकारी दी। 

इन इलाकों में पार्टी करेगी गठबंधन

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे संभावित गठबंधन के बारे में अधिक मुखर रहे हैं, जबकि उनके चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। शिवसेना (UBT) सांसद शुक्रवार को संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में नगर निकाय चुनाव के लिए मनसे के साथ गठबंधन करेगी, लेकिन मनसे की ओर से अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। 

जनता का भारी दबाव कि करें गठबंधन- मनसे

मनसे के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘पांच जुलाई की रैली के बाद हम एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं। जहां जनता का भारी दबाव है कि हम शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन करें। अब राज साहब इस पर अंतिम फैसला लेंगे।’ 

पार्टी की टिकट पाने की होड़

इतनी जल्दी गठबंधन की घोषणा का मतलब होगा सीट बंटवारे की बातचीत का अतिरिक्त दबाव। शिवसेना (UBT) और मनसे नेताओं ने दावा किया कि इससे दोनों पक्षों के पार्टी कार्यकर्ता परेशान होंगे जो अपने-अपने वार्डों से पार्टी टिकट पाने की होड़ में हैं। 

उत्कर्ष समिति का गठन किया

इसकी शुरुआत शिवसेना (UBT) और मनसे सोमवार को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव के साथ हो रही है। दोनों पार्टियों ने क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव लड़ने के लिए ‘उत्कर्ष समिति’ का गठन किया है। 

एक साथ दोनों नेताओं ने साझा किया मंच

महाराष्ट्र में कक्षा एक से पांचवी तक के छात्रों के लिए लागू ‘त्रि-भाषा’ फॉर्मूले से संबंधित दो विवादास्पद सरकारी प्रस्तावों को सरकार द्वारा वापस लेने के बाद पिछले महीने ठाकरे भाइयों ने दो दशक बाद एक ‘विजय’ समारोह को लेकर राजनीतिक मंच साझा किया था। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।