1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Video: लड़खड़ा गई मुंबई लोकल की सेवा, ओवर हेड वायर टूटा, पटरी पर चलते दिखे यात्री

Video: लड़खड़ा गई मुंबई लोकल की सेवा, ओवर हेड वायर टूटा, पटरी पर चलते दिखे यात्री

 Published : Oct 01, 2024 10:27 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 10:51 pm IST

ओवर हेड वायर टूटने के कारण ठाकुर्ली और कल्याण स्टेशनों के बीच मुंबई लोकल की सेवा लड़खड़ा गई। खराबी की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।

मुंबई लोकल की सेवा बाधित। - India TV Hindi
मुंबई लोकल की सेवा बाधित। Image Source : INDIA TV

मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा में मंगलवार को बड़ी समस्या देखने को मिली। दरअसल, मुंबई के मध्य रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन की सेवा लड़खड़ा गई। मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले ठाकुर्ली और कल्याण के बीच ओवर हेड वायर के टूटने की वजह से कई ट्रेनें देरी से चली। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

कैसे हुई मुंबई लोकल में गड़बड़ी?

जानकारी के मुताबिक, ओवरहेड तार में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ठाकुर्ली और कल्याण स्टेशनों के बीच मध्य रेलवे यातायात करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित हो गया है। इससे शाम को काम से घर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

ट्रैक पर चलते दिखाई दिए यात्री

जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंगलवार की शाम करीब 7.12 बजे ठाकुर्ली-कल्याण स्टेशन के बीच धीमे ट्रैक पर हुई। काफी समय बाद भी लोकल नहीं चलने के कारण कई यात्रियों ने आखिरकार लोकल से ट्रैक पर चलना ही बेहतर समझा। पटरी के ऊपर यात्रियों का चलते हुए वीडियो भी सामने आया है।

मरम्मत का काम शुरू किया गया

इस तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही मध्य रेलवे प्रशासन ने युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। अनुमान है कि इस गड़बड़ी को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।  लेकिन पिछले एक घंटे से धीमी लेन पर ट्रैफिक गड़बड़ा गया है, इसलिए एक के बाद एक ट्रेनों की कतार लग गई है। (रिपोर्ट: कल्याण से सुनील शर्मा )

ये भी पढ़ें- 'दशहरे तक जारी हो जाएगी MVA की सीट शेयरिंग लिस्ट', जानें क्यों देवेंद्र फडणवीस पर बरसे जितेंद्र आव्हाड

'महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनना तय'- अमित शाह, सीएम पद को लेकर भी बड़ा खुलासा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।