1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मानसून की बारिश में डूबी मुंबई, तस्वीरों में देखिए 'बेहाल' आर्थिक राजधानी का हाल

मानसून की बारिश में डूबी मुंबई, तस्वीरों में देखिए 'बेहाल' आर्थिक राजधानी का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 02:28 pm IST

मानसून एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए आफत बनकर आया है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से मुंबई बेहाल है।

Mumbai Rains- India TV Hindi
Mumbai Rains Image Source : PTI

मानसून एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए आफत बनकर आया है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश से मुंबई बेहाल है। हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के निचले इलाके पानी से लबालब भर गए हैं। पिछले 24 घंटो में मुम्बई शहरी इलाके में 129 mm तो उपनगरों में 200mm बारिश दर्ज की गई। मुम्बई का पवई तलाव आज सुबह भरकर ओवर फ्लो होने लगा है। अंधेरी के अंडरपास और सब वे में पानी भर चुका है। 

Mumbai
Image Source : INDIATVMumbai

सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटो में मुम्बई शहर ईलाके में 32 mm तो उपनगरों में 44 mm बारिश दर्ज की गई।

Mumbai
Image Source : INDIATVMumbai

भारी बारिश के कारण हिंदमाता, दादर, सायन, माटुंगा, कुर्ला, चेम्बूर, घाटकोपर, शिवड़ी, वडाला में पानी भर गया।।

Mumbai
Image Source : INDIATVMumbai

पश्चिमी उपनगर में बान्द्रा, अंधेरी, अंधेरी सब वे, मलाड, मलाड सब वे, बोरीवली आदि निचले इलाकों में जलजमाव हुआ।

अंधेरी बीएमसी मार्किट
Image Source : INDIATVअंधेरी बीएमसी मार्किट

मुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन के रेल ट्रैक पर भी जमा है बारिश का पानी,सेंट्रल रेलवे के हार्बर लाइन का यह स्टेशन तेज बारिश के बाद जलजमाव में तब्दील हो जाता है।हार्बर और सेंट्रल रेलवे की लोकल लाइन पर जरूरी सेवाओ से जुड़े यात्रियों के लोकल ट्रेन चलायी जा रही है।

मुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन के रेल ट्रैक पर भी जमा है
Image Source : INDIATVमुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन के रेल ट्रैक पर भी जमा है

दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर 4.63 मीटर हाई टाइड समुंदर में उठी जिस कारण समंदर उफान पर रहा । 12 से 15 फिट ऊंची लहरे समुंदर में उठी। हाई टाइड के मद्देनजर प्रशासन ने लोगो से समुंदर किनारों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी। 

मुंबई के वसई स्टेशन के बाहर गिरा होर्डिंग
Image Source : INDIATVमुंबई के वसई स्टेशन के बाहर गिरा होर्डिंग

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी की गई लिस्ट में कहा गया है कि पोस्टल कॉलोनी, चेंबूर, सक्कर पंचायत रोड, वडाला वेस्ट, नलम जंक्शन, धाराव रेस्टोरेंट, अंधेर सबवे, हिंदमाता जंक्शन, सुराना अस्पताल, एसएलआर ब्रिज, खार सबवे, साईवाडी जंक्शन, अंधेरी मार्केट, मिलन सबवे, शाम तलाब, साइनाथ सबवे, एसवी रोड मलाड, दहिसर सबवे और मरोल जंक्शन में भारी जलभराव है।

अंधेरी बीएमसी मार्किट
Image Source : INDIATVअंधेरी बीएमसी मार्किट

इतना ही नहीं, मुंब पुलिस ने मुंबई वासियों से समुद्र के किनारे भी नहीं जाने की अपील की है। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि समुद्र किनारे न जाएं कयोंकि दोपहर 12.23 बजे हाईटाइड की आशंका है और समुद्र में ऊंची लहरे उठ सकती है।

ठाणे (w) के शीतला माता मंदिर के पास, खरतान रोड पर सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।
Image Source : INDIA TVठाणे (w) के शीतला माता मंदिर के पास, खरतान रोड पर सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया।

 पुलिस ने मुंबई वासियों से अपील की है कि घर से बाहर निकलने से पहले आधिकारिक जानकारी के जरिए खुद को अपडेट करते रहें।

मुम्बई का पवई  तलाव आज सुबह भरकर ओवर फ्लो होने लगा
Image Source : INDIATVमुम्बई का पवई  तलाव आज सुबह भरकर ओवर फ्लो होने लगा

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की कोलाबा वेधशाला ने शनिवार सुबह 8.30 बजे से 24 घंटों के दौरान 129.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की, जबकि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 200.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। 

Mumbai
Image Source : TWITTERMumbai

पड़ोसी ठाणे जिले और कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग सहित कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार विदर्भ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

Mumbai
Image Source : INDIATVMumbai

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पहले बताया था कि शनिवार को बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों से यातायात जाम और जलभराव की खबरें मिली हैं। इसके अलावा पेड़ या उनकी शाखाओं के गिरने की 19 शिकायतें आई हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।