1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. लिफ्ट में अकेली मिली महिला डॉक्टर तो डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

लिफ्ट में अकेली मिली महिला डॉक्टर तो डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 08:05 pm IST

महाराष्ट्र के कल्याण में एक डिलीवरी बॉय ने महिला डॉक्टर को अकेले पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जेल के अंदर डाल दिया है।

महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय ने एक इमारत की लिफ्ट में महिला डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। कुछ देर की जांच के बाद ही पुलिस को सफलता मिल गई और पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं।

डिलीवरी बॉय ने महिला के साथ अश्लील हरकत की

हमें मिली जानकारी के मुताबिक डोंबिवली पूर्व के पांजुरंग वाड़ी में यशवंत धोत्रे नाम का एक शख्स रहता है जो जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। कल यानी 12 जून की शाम को वह एक इमारत के छठे मंजिल पर पार्सल देने के लिए गया था। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर उसी इमारत के 7वें मंजिल पर फिजियोथेरेपी के लिए गई थी। महिला डॉक्टर लिफ्ट से नीचे उतर रही थी तभी यह डिलीवरी बॉय जिसका नाम यशवंत धोत्रे है, वह लिफ्ट का इंतजार कर रहा था और फ्लोर पर आने के बाद लिफ्ट में चढ़ गया। लिफ्ट जैसे ही ग्राउंड फ्लोर के लिए शुरू हुई, उस शख्स ने महिला डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत की। लिफ्ट के रूकने के बाद उसे पकड़ने की कोशिश की मगर वह भाग गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना के तुरंत बाद महिला ने पता किया कि वह किसके घर पर डिलीवरी देने आया था। इसके बाद महिला ने मानपाड़ा पुलिस थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत बिल्डिंग के CCTV फुटेज देखे और जोमैटो से भी बात की। इसके बाद आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वे जांच में लगे हैं कि इससे पहले आरोपी ने और कितने लोगों के साथ ऐसा घृणित कृत्य किया है।

(कल्याण से सुनिल शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, घटना में 5 लोगों की मौत, 5 जख्मी

राज्यसभा उपचुनाव में अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा को बनाया उम्मीदवार, प्रफुल्ल पटेल के इस्तीफे से खाली हुई है जगह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।