1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महायुति के मंत्रिमंडल में किस-किस को मिली जगह, जानें किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें पूरी लिस्ट

महायुति के मंत्रिमंडल में किस-किस को मिली जगह, जानें किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 15, 2024 06:28 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 07:45 pm IST

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नागपुर में किया गया था।

नागपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह।- India TV Hindi
नागपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह। Image Source : BJP4MAHARASHTRA (X)

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद अब महायुति की सरकार भी बन गई है। रविवार को महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम का आयोजन नागपुर में किया गया। महायुति के मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। आइये जानते हैं कि महायुति की सरकार के इस मंत्रिमंडल में किन-किन विधायकों ने शपथ ग्रहण की है। 

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट 

  1. चंद्रशेखर बावनकुले (भाजपा)
  2. राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा)
  3. चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
  4. हसन मुश्रीफ (राकांपा)
  5. गिरीश महाजन (भाजपा)
  6. गणेश नाइक (भाजपा)
  7. गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
  8. दादा भुसे (शिवसेना)
  9. संजय राठौड़ (शिवसेना)
  10. धनंजय मुंडे (राकांपा)
  11. मंगलप्रभात लोढ़ा (भाजपा)
  12. जयकुमार रावल (भाजपा)
  13. पंकजा मुंडे (भाजपा)
  14. उदय सामंत (शिवसेना)
  15. अतुल सावे (भाजपा)
  16. अशोक उइके (भाजपा)
  17. आशीष शेलार (भाजपा)
  18. शंभूराज देसाई (शिवसेना)  
  19. दत्तात्रेय भरणे (राकांपा)
  20. अदिति तटकरे (राकांपा)
  21. माणिकराव कोकाटे (राकांपा)
  22. नरहरि झिरवाल (राकांपा)
  23. शिवेंद्रसिंह भोसले (भाजपा)
  24. जयकुमार गोरे (भाजपा)
  25. संजय सावकरे (भाजपा)
  26. संजय शिरसाट (शिवसेना)
  27. प्रताप सरनाईक (शिवसेना)
  28. भरत गोगावले (शिवसेना)
  29. मकरंद जाधव-पाटिल (राकांपा)
  30. नितेश राणे (भाजपा)
  31. आकाश फुंडकर (भाजपा)
  32. बाबासाहेब पाटिल (राकांपा)
  33. प्रकाश अबितकर (शिवसेना)

राज्य मंत्रियों की लिस्ट

  1. माधुरी मिसाल (भाजपा)
  2. पंकज भोयर (भाजपा)
  3. आशीष जायसवाल (शिवसेना)
  4. मेघना बोर्डिकर (भाजपा)
  5. इंद्रनील नाइक (राकांपा)
  6. योगेश कदम (शिवसेना)

बता दें कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। महायुति में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट पर जीत मिली थी। 

यह भी पढ़ें -

लोकसभा और राज्यसभा के बीच क्रिकेट मैच, अनुराग ठाकुर और चंद्रशेखर का तूफान, जानें कौन रहा विजेता

कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर को लगी गोली, भागने की फिराक में था आरोपी; मुठभेड़ में हुआ घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।