1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम के मुख्यमंत्री ने पेश किया 14,412 करोड़ रुपये का बजट, कोई नया कर नहीं

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने पेश किया 14,412 करोड़ रुपये का बजट, कोई नया कर नहीं

 Published : Feb 27, 2024 09:27 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 09:27 pm IST

वित्त विभाग का भी दायित्व संभालने वाले मिजोरम के सीएम लालदुहोमा ने अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करने के साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए 3,287.93 करोड़ रुपये के अनुदान की अनुपूरक मांगें भी सदन में रखीं।

Mizoram CM Lalduhoma- India TV Hindi
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा Image Source : PTI

आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल 14,412.12 करोड़ रुपये के परिव्यय का बजट पेश किया। यह लालदुहोमा की अगुवाई वाली जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सरकार की तरफ से पेश पहला सालाना बजट है। इसमें किसी भी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है।

वित्त विभाग का भी दायित्व संभालने वाले लालदुहोमा ने अगले वित्त वर्ष का बजट पेश करने के साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए 3,287.93 करोड़ रुपये के अनुदान की अनुपूरक मांगें भी सदन में रखीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक ऋण में 697.69 करोड़ रुपये की गिरावट का अनुमान है। उन्होंने 2024-25 को वित्तीय सशक्तीकरण का वर्ष बताते हुए कहा कि इस दौरान प्राथमिकता राज्य के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार करने पर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक वित्त के विवेकपूर्ण प्रबंधन से राजकोषीय घाटे में कटौती और ऋण वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए रणनीतिक कार्रवाई की जाएगी।’’

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने बजट पेश करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सरकार उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो पूरी तरह से केंद्र द्वारा वित्तपोषित हैं। इसकी वजह यह है कि राजकोषीय सशक्तीकरण के दौरान राज्य सरकार अपने पैसे से परियोजनाएं शुरू करने में असमर्थ होगी।’’ (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।