1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. नशे पर चोट: मणिपुर में 2017 से 19,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम को नष्ट किया गया

नशे पर चोट: मणिपुर में 2017 से 19,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम को नष्ट किया गया

 Published : Dec 02, 2024 12:44 pm IST,  Updated : Dec 02, 2024 12:44 pm IST

मणिपुर में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 4,454.4 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती नष्ट की गई।

अफीम की खेती- India TV Hindi
अफीम की खेती Image Source : FILE PHOTO

इंफाल: मणिपुर में 2017 से लेकर अब तक कम से कम 12 जिलों में कुल 19,135.6 एकड़ क्षेत्र में अवैध तरीके से उगाई गई अफीम को नष्ट किया गया है। राज्य सरकार की एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सुदूर संवेदी और भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) तकनीक का उपयोग करके अफीम की खेती की मैंपिंग और आकलन से पता चला है कि इस अवधि के दौरान कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 4,454.4 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती नष्ट की गई, इसके बाद उखरुल में 3,348 एकड़ और चुराचांदपुर में 2,713.8 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई।

अफीम की खेती में आई कमी

रिपोर्ट में कहा गया कि टेंग्नौपाल में 2,575 एकड़, चंदेल में 1,982.5 एकड़ और सेनापति में 1,682 एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इससे पता चला कि 2021-22 में नौ जिलों में अफीम की खेती का रकबा 28,598.91 एकड़ था जो 2023-24 में घटकर 11,288.1 एकड़ रह गया। अध्ययन के अनुसार, 2023 और 2024 के बीच अफीम की खेती में 2022-23 की तुलना में 32.13 प्रतिशत की कमी आई है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पिछले माह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि राज्य सरकार अवैध अफीम की खेती पर अंकुश लगाने के अपने संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अफीम ढुलाई बंद हुई तो लोगों ने रेलवे ट्रैक पर कर लिया कब्जा, अब चलेगा बुलडोजर

पति के लापता होने पर सेना के सामने धरने पर बैठी महिला, 25 नवंबर से है गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Arunachal Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट