1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. पड़ोसी ने महिला का हाथ-पैर बांधकर उसके बच्चों के सामने किया रेप, तेजाब डालकर हो गया फरार

पड़ोसी ने महिला का हाथ-पैर बांधकर उसके बच्चों के सामने किया रेप, तेजाब डालकर हो गया फरार

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 30, 2025 07:31 am IST,  Updated : Jan 30, 2025 07:41 am IST

असम के कछार से एक घिनौनी घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले चालक ने महिला के घर में घुसकर उसके बच्चों के सामने ही रेप किया। इसके बाद महिला पर तेजाब डालकर फरार हो गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

असम के कछार जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस घिनौने अपराध को उसके बच्चों के सामने ही अंजाम दिया। इतना ही नहीं, महिला से रेप करने के बाद उस पर तेजाब डालकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

चालक है आरोपी

पुलिस के अनुसार, धोलाई थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला से उसके दो बच्चों के सामने दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय चालक है और पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। आरोपी महिला के घर में घुस आया और उसने महिला के दो बच्चों के सामने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, वह महिला पर तेजाब डालकर वहां से भाग गया। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने अपने पत्नी के हाथ और पैर बंधे देखे।

महिला की हालत गंभीर 

पुलिस ने बताया कि घटना 22 जनवरी की है और मामला अगले दिन दर्ज किया गया। महिला को सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गैंडे ने शख्स को मार डाला

वहीं, एक अन्य खबर में असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास मंगलवार को एक गैंडे ने 56 वर्षीय शख्स को मार डाला। मृतक की पहचान बिक्रम लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि काजीरंगा के हल्तिखुली-हल्दीबाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग- 37 पर गैंडे ने लोहार पर हमला किया। गैंडा राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर बाहर आ गया था। गैंडे के हमले से गंभीर रूप से घायल शख्स को बोकाखाट के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने छात्र का सिर फोड़ा, स्कूल में जमकर हुआ हंगामा

Mahakumbh 2025: 'एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी', सीएम योगी ने मीटिंग में दिए ये खास निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट