1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. असम
  4. 40000 याबा टैबलेट और 260 ग्राम हेरोइन, इस राज्य में पकड़ा गया करोड़ों का नशीला पदार्थ, एक आरोपी भी गिरफ्तार

40000 याबा टैबलेट और 260 ग्राम हेरोइन, इस राज्य में पकड़ा गया करोड़ों का नशीला पदार्थ, एक आरोपी भी गिरफ्तार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 18, 2025 02:41 pm IST,  Updated : Feb 18, 2025 02:45 pm IST

पुलिस ने करोड़ों के अवैध नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में और-और कौन गैंग शामिल हैं? इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को किया जब्त- India TV Hindi
पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को किया जब्त Image Source : X/HIMANTABISWA

असम के कछार जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 करोड़ रुपये की मूल्य का नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। गिरफ्तार शख्स के पास से हेरोइन और याबा टैबलेट जब्त की गई हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

एक वाहन को रोक कर ली गई तलाशी

हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रामप्रसादपुर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का पता चला है। धोलाई पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में कछार पुलिस ने एक वाहन को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने 14 करोड़ रुपये मूल्य की 40,000 याबा टैबलेट और 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

असम को नशा मुक्त बनाने में जुटी पुलिस

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्च अभियान के दौरान एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सीएम ने राज्य को नशा मुक्त बनाने में असम पुलिस के प्रयासों की सराहना की है।

 

क्या है यामा टैबलेट?

बता दें कि याबा मेथैम्फेटामाइन (एक शक्तिशाली और नशे का उत्तेजक) और कैफीन का मिश्रण है, जो गोलियों के तौर पर तैयार किया जाता है। इसे याबा टैबलेट के नाम से जाना जाता है। तस्करी में शामिल लोग याबा टैबलेट कई राज्यों में अवैध तरीके से स्पलाइ करते हैं। असम सरकार ने इसी का भंडाफोड़ किया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Assam से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट