1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. मणिपुर में सेना ने 9 उग्रवादी किए गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद, जानिए किस खास संगठन से थे जुड़े?

मणिपुर में सेना ने 9 उग्रवादी किए गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा भी बरामद, जानिए किस खास संगठन से थे जुड़े?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 04, 2025 09:38 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 09:41 am IST

मणिपुर पिछले कई महीनों से हिंसा की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में आगजनी और लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। मणिपुर में चप्पे-चप्पे पर सेना और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

मणिपुर में सेना ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
मणिपुर में सेना ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ है। मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।

सिटी मीतेई की 5 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मीतेई) के 5 सदस्यों को सोमवार को इंफाल पूर्व जिले के मंत्रीपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक 9 एमएम की पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 जिंदा राउंड गोला बारूद, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

MC और UPPK के दो  सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (MC) प्रोग्रेसिव के एक सदस्य को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक (UPPK) के एक सदस्य को भी सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबंद हवाइरोउ इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल 7 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार उग्रवादियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने इन गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट