1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, नागालैंड में 34 करोड़ की ड्रग्स नष्ट

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, नागालैंड में 34 करोड़ की ड्रग्स नष्ट

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 06, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 01:25 pm IST

पुलिस और CRPF की टीम ने तलाशी अभियान के दौरान कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।

सुरक्षाबलों ने तलाशी...- India TV Hindi
सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। Image Source : PTI

इंफाल: मणिपुर पुलिस ने जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार फयेंग इलाके में गुरुवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने तलाश अभियान के दौरान कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से एक देसी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।

बयान में कहा गया, ‘‘वे जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।’’ बयान के अनुसार, कांगचुप में उनके ठिकानों की तलाशी के दौरान अवैध हथियार बनाने का साजो सामान भी मिला।

नागालैंड में 34 करोड़ की ड्रग्स नष्ट

नागालैंड पुलिस ने दीमापुर में 34 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ड्रग्स नष्ट की है। एक अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ निस्तारण समिति (DDC) ने जब्त किए गए ड्रग्स को गुरुवार को दीमापुर नगर परिषद के ‘डंपिंग ग्राउंड’ में नष्ट किया। नष्ट किए गए ड्रग्स में ‘ब्राउन शुगर’ और हेरोइन, क्रिस्टल मेथ तथा अफीम शामिल हैं। ‘मेथाम्फेटामाइन’ को मेथ भी कहते हैं और यह एक तेज तथा बेहद नशीला पदार्थ है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट