1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मेघालय
  4. भूकंप के झटकों से हिल उठी देश के इस राज्य की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिल उठी देश के इस राज्य की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

 Published : Mar 19, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 06:38 pm IST

Earthquake:भूकंप के झटकों से मेघालय की धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake- India TV Hindi
भूकंप Image Source : FILE

Earthquake: भूकंप के झटकों से मेघालय की धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शाम 5 बजकर 41 मिनट पर मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स में धरती के नीचे 10 किमी की गहराई पर था। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। हलांकि भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए जानमाल के नुकसान की आशंका नहीं है। नॉर्थ-ईस्ट के पहाड़ों इस तरह से भूकंप के हल्के झटके आते रहते हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले सिक्किम में आए भूकंप में राज्य में भारी तबाही मचाई थी।

पांच मार्च को आया था तेज भूकंप

बता दें कि इससे पहले पांच मार्च को मणिपुर में लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप का असर मेघालय में भी दिखा था। भूकंप की तीव्रता 5.7 थी तथा भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए। सुबह के समय 11 बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र इंफाल पूर्वी जिले के यायरिपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में और 110 किलोमीटर की गहराई पर था। मणिपुर में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर 4.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भूकंप राज्य के कामजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के बाद मणिपुर में कई इमारतों में दरारें देखी गईं थीं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Meghalaya से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट