मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला
मेघालय | 11 Apr 2025, 11:24 AMजोल्ट पुस्कास ने 29 मार्च की सुबह शिलांग में एक होटल में ‘चेक-इन’ किया था और उसी दिन सुबह 9 बजे तक ‘चेक-आउट’ भी कर लिया था और एक स्थानीय टैक्सी से सोहरा की ओर रवाना हुए थे। टैक्सी ने पुस्कास को मावसाहेव गांव में उतार दिया, जहां से वह अकेले ही मावकावीर होते हुए नोंग्रियाट की ओर चल दिया।