शिलांग: मेघालय की पुलिस ने एक दंपति के लापता होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ये पति-पत्नी घूमने के लिए इंदौर से मेघालय आए हुए थे। यहां मेघालय आकर उन्होंने घूमने के लिए किराये पर एक बाइक ली। इसके बाद दोनों ने सोहरा इलाके में मौजूद पर्यटक स्थलों की यात्रा और घूमा। हालांकि इसी बीच दोनों लापता हो गए। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि जिस बाइक से दोनों घूमने निकले थे, वह सोहरा से 15 किलोमीटर दूर बरामद की गई है। इसके अलावा अभी तक दंपति की तलाश नहीं की जा सकी है।
घूमने आए थे मेघालय
जानकारी के मुताबिक इंदौर के रहने वाले पति-पत्नी घूमने के लिए मेघालय आए थे। यहां घूमते-घूमते अचानक दोनों पूर्वी खासी हिल्स इलाके में लापता हो गए। पुलिस ने इस घटना के बारे में सोमवार को जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान इंदौर के राजा रघुवंशी (29) और उसकी पत्नी सोनम के रूप में की गई है। हालांकि दोनों लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों ने मेघालय आने के बाद एक बाइक किराये पर ली थी। इसके बाद वह सोहरा इलाक में घूमने के लिए निकल पड़े। इसी बीच वह अचानक से लापता भी हो गए।
तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जिस बाइक से वह घूमने निकले थे, वह सोहरा से 15 किलोमीटर दूर बरामद की गई है। दोनों को आखिरी बार सोहरा इलाके में देखा गया था। पर्यटक राजा रघुवंशी के भाई गोविंद ने बताया कि दोनों लापता हैं। वहीं रविवार से ही दोनों के फोन भी बंद आ रहे हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद से पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पुलिस इस लापता दंपति का पता लगाने और उनके गायब होने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। (इनपुट- पीटीआई)