1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मेघालय
  4. मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला

मेघालय में 2 हफ्ते से लापता हंगरी के पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मिला

 Published : Apr 11, 2025 11:24 am IST,  Updated : Apr 11, 2025 11:24 am IST

जोल्ट पुस्कास ने 29 मार्च की सुबह शिलांग में एक होटल में ‘चेक-इन’ किया था और उसी दिन सुबह 9 बजे तक ‘चेक-आउट’ भी कर लिया था और एक स्थानीय टैक्सी से सोहरा की ओर रवाना हुए थे। टैक्सी ने पुस्कास को मावसाहेव गांव में उतार दिया, जहां से वह अकेले ही मावकावीर होते हुए नोंग्रियाट की ओर चल दिया।

हंगरी का पर्यटक जोल्ट...- India TV Hindi
हंगरी का पर्यटक जोल्ट पुस्कास। Image Source : FILE PHOTO

शिलांग: करीब एक पखवाड़े से लापता हंगरी के एक पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के एक जंगल में पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटक की पहचान जोल्ट पुस्कास के रूप में हुई है। वह सोहरा शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में नोंग्रियाट स्थित प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर यात्रा पर था। उसका क्षत-विक्षत शव गुरुवार को रामदैत गांव के पास एक सुदूर वन क्षेत्र में मिला।

29 मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंगरी दूतावास ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और दो अप्रैल को FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।  

पुलिस को है फिसलकर गिरने का संदेह

पुस्कास ने 29 मार्च की सुबह शिलांग में एक होटल में ‘चेक-इन’ किया था और उसी दिन सुबह नौ बजे तक ‘चेक-आउट’ भी कर लिया था और एक स्थानीय टैक्सी से सोहरा की ओर रवाना हुए थे। टैक्सी ने कथित तौर पर पुस्कास को मावसाहेव गांव में उतार दिया, जहां से वह अकेले ही मावकावीर होते हुए नोंग्रियाट की ओर चल दिया। उसके साथ कोई ‘गाइड’ नहीं था।

पुलिस ने गुरुवार को रामदैत इलाके के जंगल से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस को संदेह है कि वह फिसलकर गिर गया होगा और जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-

BJP के मुस्लिम नेता का भीड़ ने जला दिया घर, वक्फ बिल का किया था समर्थन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Meghalaya से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट