Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मिज़ोरम
  4. मिजोरम: भारत-म्यांमा सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेथामफेटामाइन’ गोलियां जब्त

मिजोरम: भारत-म्यांमा सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेथामफेटामाइन’ गोलियां जब्त

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Feb 12, 2025 12:34 pm IST, Updated : Feb 12, 2025 12:34 pm IST

‘मेथामफेटामाइन’ को ‘आइस’ या ‘क्रिस्टल मेथ’ के नाम से भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

मेथामफेटामाइन- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO मेथामफेटामाइन

आइजोल: मिजोरम के चंफाई जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की ‘मेथामफेटामाइन’ की गोलियां जब्त की गई हैं। असम राइफल्स ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त रूप से नौ फरवरी को जोखावथर में एक सीमा चौकी पर 57.9 किलोग्राम ‘मेथामफेटामाइन’ जब्ती की।

नशे के लिए किया जाता है 'मेथामफेटामाइन' का इस्तेमाल

बयान में कहा गया है कि संयुक्त टीम ने अवैध खेप ले जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें रोक लिया। हालांकि, संदिग्ध सामान छोड़कर वहां से फरार हो गए। बयान में कहा गया है कि पुलिस ने 173.73 करोड़ रुपये मूल्य की खेप जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। ‘मेथामफेटामाइन’ को ‘आइस’ या ‘क्रिस्टल मेथ’ के नाम से भी जाना जाता है जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

मिजोरम में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार

वहीं, आपको बता दें कि 5 दिन पहले मिजोरम में पुलिस के दो अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन टैबलेट और हेरोइन की तस्करी के आरोप में म्यांमा के तीन नागरिकों और असम के एक निवासी को गिरफ्तार किया था। आबकारी विभाग के प्रवक्ता पीटर जोहमिंगथांगा ने कहा कि म्यांमा की सीमा से सटे चम्फाई जिले के जोटे तियाऊ गांव में आबकारी अधिकारियों और असम राइफाल्स के जवानों ने एक संयु्क्त अभियान में 2.2 किलोग्राम वजनी मेथमफेटामाइन की 20,200 टैबलेट जब्त कीं थी।

मेथमफेटामाइन की गोलियों को 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है और यह एक शक्तिशाली और अत्यधिक नशे की लत वाली दवा है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। इसे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से 9 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सीएम के इस्तीफे के बाद उथल-पुथल जारी, संबित पात्रा ने BJP विधायकों के साथ की बैठक

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Mizoram से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement