1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मिज़ोरम
  4. मंत्री नित्यानंद राय ने मिजोरम के चकमा क्षेत्र का किया दौरा, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

मंत्री नित्यानंद राय ने मिजोरम के चकमा क्षेत्र का किया दौरा, विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 09, 2025 10:14 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 10:14 pm IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले के चकमा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान चकमा स्वायत्त जिला परिषद के नेताओं ने विकास में तेजी लाने के लिए तत्काल वित्तीय सहायता की मांग की।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय- India TV Hindi
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय Image Source : PTI

मिजोरम: चकमा स्वायत्त जिला परिषद (CADC) ने बुधवार को परिषद क्षेत्र के विकास में रुकावट डालने वाली वित्तीय और अवसंरचनात्मक चुनौतियों के समाधान के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। सीएडीसी के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले के चकमा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान, परिषद के नेताओं ने एक ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र से वित्तीय और ढांचागत सहायता में तेजी लाने की अपील की। उनका कहना था कि इससे विकास की प्रक्रिया में तेजी आएगी और शासन व्यवस्था में सुधार होगा।

विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा

जारी बयान में कहा गया कि नित्यानंद राय ने स्थानीय अधिकारियों और परिषद के नेताओं के साथ बैठक की और विकास संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। सीएडीसी नेताओं ने केंद्र से 47 विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की, जिसमें सड़क अवसंरचना, शिक्षा, शासन, कौशल विकास और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

सीएडीसी नेताओं ने परियोजनाओं की मंजूरी में अत्यधिक देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इस वजह से इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में रुकावटें आ रही हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नेताओं को आश्वासन दिया कि वह परिषद के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए कदम उठाएंगे और केंद्र सरकार को इन मुद्दों की जानकारी देंगे। (भाषा)

ये भी पढ़ें-

अंतिम चरण में राम मंदिर का निर्माण कार्य, राम दरबार समेत 18 मूर्तियां होंगी स्थापित

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के LOGO में बकरा क्यों है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Mizoram से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट