1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Ashok Leyland ने अपने संयंत्रों में 5 से 18 दिन तक उत्‍पादन बंद रखने का किया ऐलान, कमजोर मांग है इसकी वजह

Ashok Leyland ने अपने संयंत्रों में 5 से 18 दिन तक उत्‍पादन बंद रखने का किया ऐलान, कमजोर मांग है इसकी वजह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 02:06 pm IST

वाहन क्षेत्र में सुस्ती के बीच कई विनिर्माताओं तथा कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं ने अपने उत्पादन में कटौती की है

Ashok Leyland announces non-working days at manufacturing facilities in September- India TV Hindi
Ashok Leyland announces non-working days at manufacturing facilities in September Image Source : ASHOK LEYLAND

चेन्नई। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने कमजोर मांग के बीच अपने कई संयंत्रों में सितंबर में कुछ दिन उत्पादन बंद रखने की घोषणा की है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। चेन्नई में मुख्‍यालय वाली कंपनी ने अपने एन्नोर कारखाने में 16 दिन कामकाज बंद करने की घोषण की है।

इसी तरह होसुर (तमिलनाडु) इकाई में पांच दिन, अलवर (राजस्थान) में 10 दिन, महाराष्ट्र के भंडारा कारखाने में 10 दिन और उत्तराखंड की पंतनगर इकाई में 18 दिन कामकाज बंद रखने का फैसला किया गया है।

वाहन क्षेत्र में सुस्ती के बीच कई विनिर्माताओं तथा कलपुर्जा आपूर्तिकर्ताओं ने अपने उत्पादन में कटौती की है और अस्थायी रूप से संयंत्र को भी कुछ दिन के लिए बंद किया है। पिछले महीने चेन्नई की टीवीएस ग्रुप, कलपुर्जा विनिर्माता सुंदरम क्लेटन, मारुति सुजुकी और दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार मांग के अनुरूप अपने कारखानों में उत्पादन रोका है।

टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी कहा है कि वे बाजार मांग के अनुरूप उत्पादन को समायोजित करने के लिए विनिर्माण कार्य को निलंबित कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा