1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑडी इंडिया ने लॉन्‍च किया A6 का लाइफस्टाइल संस्करण, भारत में कीमत होगी 49.99 लाख रुपए

ऑडी इंडिया ने लॉन्‍च किया A6 का लाइफस्टाइल संस्करण, भारत में कीमत होगी 49.99 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 05, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 03:33 pm IST

इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों के मनोरंजन के लिए 25.65 सेमी के टचस्क्रीन वाले टैबलेट की सुविधा और मोबाइल कॉफी मशीन एस्प्रेसो की सुविधा उपलब्ध है।

Audi A6- India TV Hindi
Audi A6 Image Source : AUDI A6

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने मंगलवार को अपनी सेडान कार ए6 का लाइफस्टाइल संस्करण भारतीय बाजार में उतारा। कंपनी ने इसकी कीमत 49.99 लाख रुपए रखी है। 

ऑडी इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि ए6 के इस नए संस्करण में कई नई खूबियां जोड़ी गई हैं। इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों के मनोरंजन के लिए 25.65 सेमी के टचस्क्रीन वाले टैबलेट की सुविधा और मोबाइल कॉफी मशीन एस्प्रेसो की सुविधा उपलब्ध है। ए6 लाइफस्‍टाइल संस्‍करण में ऑडी लोगो प्रोजेक्‍शन के साथ एंट्री-एक्जिट लाइट के साथ कई अन्‍य फीचर्स हैं।  

ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा कि ये नई खूबियां नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं के लिए है। उन्‍होंने कहा कि ऑडी ए6 लाइफस्‍टाइल संस्‍करण को पेश करने के साथ हमनें लक्‍जरी कार खरीदारों के लिए लग्‍जरी में इजाफा किया है।

 कंपनी ने कहा कि रियर सीट एंटरटेनमेंट के साथ, रियर सीट पैसेंजर 25.65 सेंटीमीटर टच स्‍क्रीन के साथ नेटवर्क्‍ड टैबलेट के जरिये मनोरंजर कर सकते हैं और यह कार के बाहर भी काम करता है। वर्तमान में ए6 सेडान 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन और 2 लीटर डीजल इंजन ऑप्‍शन के साथ आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा