1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Auto Expo 2018: पिआजिओ ने ऑटो एक्सपो में उतारा अप्रिलिया एसआर125

Auto Expo 2018: पिआजिओ ने ऑटो एक्सपो में उतारा अप्रिलिया एसआर125

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 07, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Feb 07, 2018 03:57 pm IST

इटली कंपनी पिआजिओ ने आज ऑटो एक्सपो में 125 सीसी की बाइक अप्रिलिया एसआर125 को उतारा, जिसकी पुणे में कीमत 65,310 रुपए है।

aprilia sr125- India TV Hindi
aprilia sr125

नई दिल्‍ली। इटली कंपनी पिआजिओ ने आज ऑटो एक्सपो में 125 सीसी की बाइक अप्रिलिया एसआर125 को उतारा, जिसकी पुणे में कीमत 65,310 रुपए है। कंपनी ने इस मौके पर वेस्पा जीटीएस, टुओनो 150 और ई-स्कूटर इलेट्रिका की भी नुमाइश की है। 

पिआजिओ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक डिएगो ग्राफी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एसआर125 में अप्रिलिया डीएनए है। तीन-वॉल्व इंजन वाली इस बाइक में 14 इंच का पहिया है तथा चौड़े टायर हैं। यह वाहन अप्रिलिया और वेस्पा के डीलरों के यहां उपलब्ध होगी। 

कंपनी ने एक मोबाइल कनेक्टिविटी एप भी पेश किया, जिसके जरिये वेस्पा और अप्रिलिया के फीचरों को मोबाइल फोन से नियंत्रित किया जा सकता है। एप के जरिये सर्विसिंग की बुकिंग, पास स्थित सर्विस स्टेशन का लोकेशन, नजदीकी पेट्रोल पंप आदि की जानकारी पाना तथा कस्टमर केयर कर्मचारियों से संपर्क करना भी संभव है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा