नई दिल्ली। जापानी कार कंपनी Honda Motors ने Auto Expo 2018 के पहले दिन आज अपनी लोकप्रिय कार Honda Amaze का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन से पर्दा उठाया है। नई Amaze को लुक Honda की लोकप्रिय कार Honda City की तरह लग रही है, नई Amaze को अगर मिनी Honda City कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। नए वर्जन में कंपनी में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में तो किसी तरह का बदलाव नहीं किया है लेकिन डीजल इंजन में कुछ बदलाव हैं। ऑटो एक्सपो से जुड़ी हर पल की खबर, तस्वीरें और वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।
Related Stories

Auto Expo में नई Amaze का ग्लोबल डेब्यू हुआ है और इसको कंपनी के राजस्थान स्थित प्लांट में ही तैयार किया जाएगा। दुनियाभर में इसी प्लांट में बनी Amaze गाड़ियों का लॉन्च होगा।

नई Amaze में इंटीरियर को काफी बेहतर बनाया गया है, इंटीरियर में 7 इंच डिजिपैड टचस्क्रीन सिस्टम दिया हुआ है जिसे स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि इस मॉडल का मार्केट लॉन्च भी बाद में होगा लेकिन दर्शक 9 फरवरी से इसे ऑटो एक्सपो में देख सकते हैं। नई Honda Amaze की टक्कर मार्केट में मारुति की डीजियर और फोर्ड की फीगो एस्पायर से होगी।
