1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति ने दिया बड़ा बयान, भारत में 5 से 6 लाख रुपए में नहीं ला सकते इलेक्ट्रिक कार

मारुति ने दिया बड़ा बयान, भारत में 5 से 6 लाख रुपए में नहीं ला सकते इलेक्ट्रिक कार

 Published : Feb 04, 2018 04:38 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 04:38 pm IST

मारुति की ओर से एक बयान आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। मारुति सुजुकी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्‍टर केनिची आयूकावा ने कहा है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार के लिए सबसे महंगा कंपोनेंट इसकी बैटरी है।

Maruti- India TV Hindi
Maruti

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने जब से 2020 तक भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्‍च करने की घोषणा की है। तब से इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। हर कोई यही मान रहा है कि मारुति की कार होगी तो सस्‍ती ही होगी। लेकिन इसी बीच मारुति की ओर से एक बयान आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। मारुति सुजुकी के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्‍टर केनिची आयूकावा ने कहा है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार के लिए सबसे महंगा कंपोनेंट इसकी बैटरी है। ऐसे में भारत में इलेक्ट्रिक कारों को 5 से 6 लाख रुपए की कीमत में लॉन्‍च कर पाना लगभग नामुमकिन है।

इससे पहले मारुति 2020 में इलेक्ट्रिक कार लॉन्‍च करने की घोषणा कर चुकी है, भारत में इलेक्ट्रिक कारें लाने के लिए मारुति ने टोयोटा से हाथ मिलाया है। इसके लिए मारुति ने गुजरात में लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री पर काम शुरू किया है। आपको बता दें कि मारुति कुछ वर्षे पर गुजरात में ही कारों की उत्‍पादन इकाई भी स्‍थापित की है। बीच में कुछ ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि मारुति आने वाले समय में टोयोटा के सहयोग के बिना ही अकेले‍ ही इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है।

Maruti
Maruti

Maruti
Maruti

इससे पहले दक्षिण कोरिया की दिग्‍गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई भी भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्‍च करने की बात कह चुकी है। कंपनी ने घोषणा की है कि कंपनी 2019 में अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्‍च करेगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह कार कौन सी होगी। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी इयोनिक ईवी सेडान कार या कोना एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा