1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ऑटो ने पिछले एक दशक में 10% की वृद्धि दर हासिल की

बजाज ऑटो ने पिछले एक दशक में 10% की वृद्धि दर हासिल की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 17, 2020 05:17 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 05:17 pm IST

कंपनी के मुताबिक आय के हिसाब से वो देश की सबसे बडी दोपहिया निर्माता कंपनी बनी

Bajaj Auto- India TV Hindi
Bajaj Auto Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले एक दशक में 10 प्रतिशत वार्षिक की चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) से विस्तार किया है और 2019-20 में उसकी आय 29,919 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने पिछले वित्त वर्ष में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे उसे आगे बढ़त हासिल करने में मदद मिलेगी। बजाज ऑटो ने पिछले अक्टूबर में अपने प्रतिष्ठित चेतक स्कूटर का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश किया था। पुणे और बेंगलुरु में इसकी बुकिंग जनवरी 2020 में शुरू हुई और मार्च की शुरुआत में ग्राहकों को गाड़ी सौंपने की शुरुआत हुई।

कंपनी ने कहा कि उसने 2019-20 में 29,919 करोड़ रुपये की आय हासिल की, उसका परिचालन ईबीआईटीए मार्जिन 17.6 प्रतिशत के साथ 5,253 करोड़ रुपये और कर पूर्व आय 6,580 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने कहा कि बजाज ऑटो आय के लिहाज से देश की सबसे बड़ी दोपहिया/ तिपहिया वाहन निर्माता बन गई है। कंपनी ने पिछले दशक (2010-2020) के दौरान 10 प्रतिशत का सीएजीआर हासिल किया है और उसकी आय 2009-10 में 11,509 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 29,919 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा