1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BMW ने एस 1000 आर मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 17.9 लाख रुपये से शुरू

BMW ने एस 1000 आर मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 17.9 लाख रुपये से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 15, 2021 03:00 pm IST,  Updated : Jun 15, 2021 03:00 pm IST

जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया।

BMW ने एस 1000 आर मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 17.9 लाख रुपये से शुरू- India TV Hindi
BMW ने एस 1000 आर मोटरसाइकिल उतारी, कीमत 17.9 लाख रुपये से शुरू Image Source : BMW

नयी दिल्ली: जर्मनी की लक्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को भारतीय बाजार में पूर्ण रूप से नया बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर मोटरसाइकिल मॉडल पेश किया। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17.9 लाख रुपये है। बीएमडब्ल्यू समूह ने बयान में कहा कि दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर को पूर्ण निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में आयात किया जाएगा। 

इस मॉडल की बुकिंग मंगलवार से ही बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस मोटरसाइकिल में नया विकसित वॉटर कूल्ड 4-सिलेंडर इन-लाइन इंजन लगा है। यह वाहन शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.2 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसकी अधिकतम गति सीमा 250 किलोमीटर प्रति घंटे की है। 

बीएमडब्ल्यू एस 1000 आर तीन संस्करणों स्टैंडर्ड, कीमत 17.9 लाख रुपये, प्रो-कीमत 19.75 लाख रुपये और प्रो एम स्पोर्ट कीमत 22.5 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, ‘‘दूसरी पीढ़ी की पूरी तरह नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 को एक पावर-पैक्ड रोडस्टर के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा