1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Coronavirus impact: टीवीएस मोटर के संयंत्र दो दिनों के लिए बंद

Coronavirus impact: टीवीएस मोटर के संयंत्र दो दिनों के लिए बंद

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 23, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 01:12 pm IST

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने सोमवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में उत्पादन दो दिनों के लिए बंद कर रही है।

Coronavirus impact, TVS Motor, TVS Motor plants, shuts down- India TV Hindi
Coronavirus impact: TVS Motor shuts down plants for two days

नयी दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने सोमवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए अपने सभी संयंत्रों में उत्पादन दो दिनों के लिए बंद कर रही है।

TVS Motor plants, shuts down
TVS Motor shuts down plants for two days

टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने अंतरिम उपाय के तौर पर अपने सभी विनिर्माण संयंत्रों और कार्यालयों में कामकाज को दो दिन के लिए बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद वह आगे कदम उठाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा