1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. डैटसन ने इंडोनेशिया में पेश की गो क्रॉस, साल के अंत तक भारत में हो सकती है लॉन्‍च

डैटसन ने इंडोनेशिया में पेश की गो क्रॉस, साल के अंत तक भारत में हो सकती है लॉन्‍च

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 20, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 04:22 pm IST

डैटसन की क्रॉसओवर कार डैटसन गो क्रॉस का इंतजार पिछले दो साल से हो रहा है, आखिर कार कंपनी ने इसे लॉन्‍च कर दिया है।

datsun- India TV Hindi
datsun

नई दिल्ली। डैटसन की क्रॉसओवर कार डैटसन गो क्रॉस का इंतजार पिछले दो साल से हो रहा है, आखिर कार कंपनी ने इसे लॉन्‍च कर दिया है। डैटसन ने इंडोनेशिया में अपनी इस दमदार क्रॉसओवर को लॉन्‍च किया है। कंपनी इसे जल्‍द ही भारत में भी लॉन्‍च कर सकती है। लेकिन अभी इसकी भारत में लॉन्‍चिंग से पर्दा उठना बाकी है। माना जा रहा है कि कंपनी से साल के अंत तक यानि दिवाली तक इसे लॉन्‍च कर सकती है। वहीं उम्‍मीद है कि कंपनी ऑटो एक्‍सपो में इसे लॉन्‍च कर दे।

डैटसन की दूसरी कारों की तरह ही इसकी कीमत भी कम होने की उम्‍मीद की जा रही थी। इस पर खरी उतरते हुए इंडोनेशिया में इसे 7.5 लाख रुपए के करीब कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। वहीं माना जा रहा है कि भारत में इस कार की कीमत 6 लाख रुपए के लगभग हो सकती है। सबसे खास बात ये है कि ये कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ आ रही है।

datsun
datsun

इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 68 पीएस की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 104 न्‍यूटन मीटर का है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 5 लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी, साथ ही डैशबोर्ड को भी प्रीमियम लुक देते हुए आकर्षक बनाने की कोशिश की जाएगी।

datsun
datsun

कंपनी इसे डीजल और पेट्रोल दोनों विकल्‍पों के साथ पेश कर सकती है। यह कार भारत में सस्‍ती क्रॉसओवर कारें जैसे केयूवी 100, मारुति सेलेरियो एक्‍स, विटारा ब्रेज़ा जैसी कारों से हो सकता है।

datsun
datsun

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा