1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बस तीन दिन और, निसान और डेटसन पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्‍काउंट, हर रोज़ जीत सकते हैं नई कार

बस तीन दिन और, निसान और डेटसन पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्‍काउंट, हर रोज़ जीत सकते हैं नई कार

 Published : Dec 28, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Dec 28, 2017 02:53 pm IST

साल खत्‍म होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ऐसे में कार कंपनियां बढ़चढ़ कर भारी डिस्‍काउंट ऑफर कर रही हैं। इसमें जापानी कंपनी निसान भी पीछे नहीं है।

Nissan- India TV Hindi
Nissan

नई दिल्‍ली। साल खत्‍म होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ऐसे में कार कंपनियां बढ़चढ़ कर भारी डिस्‍काउंट ऑफर कर रही हैं। इसमें जापानी कंपनी निसान भी पीछे नहीं है। निसान और इसके डेटसन ब्रांड पर दिसंबर डिस्‍काउंट चल रहा है। वैसे देखा जाए तो ग्राहकों के लिए भी इससे बेहतर मौका हो नहीं सकता। क्‍योंकि एक ओर जहां ग्राहकों को दिसंबर महीने में कारों पर भारी डिस्‍काउंट मिल रहा है, वहीं निसान सहित बहुत सी कंपनियां जनवरी में दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में इंडिया टीवी पैसा की टीम आपको बता रही है कि दिसंबर में टोयोटा की किस कार पर कितना डिस्‍काउंट मिल रहा है।

सबसे पहले बात करते हैं निसान की छोटी कार माइक्रा की, कंपनी की इस कार पर आपको कुल 63000 रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसमें 25000 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस, 30 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 5000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्‍याज दर भी मिल रही है।

Nissan
Nissan

वहीं माइक्रा एक्टिव पर 56000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसमें 20000 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस, 30 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 6000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्‍याज दर भी मिल रही है।

Nissan
Nissan

अब बात करते हैं निसान की टैरानो की। इस पर भी कंपनी 77000 रुपए का डिस्‍काउंट दे रही है। इसमें 45000 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस, 20 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 12000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्‍याज दर भी मिल रही है।

निसान सनी पर ग्राहकों को 65000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसमें 35000 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस, 20 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 10000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्‍याज दर भी मिल रही है।

Datsun
Datsun

अब बारी आती है निसान के ही बजट ब्रांड डेटसन की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार डेटसन रेडीगो की, इसके 800 सीसी और 1 लीटर विकल्‍प पर कंपनी हर दिन नई कार जीतने का ऑफर दे रही है। अब डिस्‍काउंट की बात करें तो 800 सीसी वाली रेडीगो पर 26000 का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसमें 11000 रुपए का फ्री इंश्‍योरेंस, 10 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली 5000 रुपए की छूट शामिल है। साथ ही इस पर 7.99 फीसदी की रियायती ब्‍याज दर भी मिल रही है। वहीं 1 लीटर वाली रेडीगो पर 34000 की छूट मिल रही है।

Datsun
Datsun

बात करें डेटसन गो और गो प्‍लस की तो इस पर भी हर रोज़ नई कार जीतने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा डेटसन गो पर 27500 रुपए का और गो प्‍लस पर 29000 रुपए का फायदा मिल रहा है। दोनों पर 10 हजार रुपए का कैश डिस्‍काउंट और 5000 रुपए का सरकारी कर्मचारी लाभ मिल रहा है। वहीं डेटसन गो पर 12500 रुपए का इंश्‍योरेंस और गो प्‍लस पर 14000 रुपए का इंश्‍योरेंस फ्री मिल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा