1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. जनवरी से निसान भी बढ़ाएगी कीमतें, 15000 रुपए तक महंगी होंगी कंपनी की कारें

जनवरी से निसान भी बढ़ाएगी कीमतें, 15000 रुपए तक महंगी होंगी कंपनी की कारें

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 20, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 02:27 pm IST

इससे पहले मारुति, महिंद्रा, टाटा, टोयोटा, होंडा, इसुजू जैसी प्रमुख कंपनियां नए साल में कीमतें बढ़ाने का फैसला कर चुकी हैं।

Nissan- India TV Hindi
Nissan

नई दिल्‍ली। नए साल में कार लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अन्‍य कार कंपनियों की तरह अब जापानी ऑटोमे‍कर निसान ने भी कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक निसान की कारें जनवरी 2018 से करीब 15000 रुपए तक महंगी हो जाएंगी। इसी के साथ ही निसान के बजट कार ब्रांड डेटसन की कारें भी महंगी होंगी। यह कीमत वृद्धि कंपनी की सभी कारों पर लागू होगी। इससे पहले मारुति, महिंद्रा, टाटा, टोयोटा, होंडा, इसुजू जैसी प्रमुख कंपनियां नए साल में कीमतें बढ़ाने का फैसला कर चुकी हैं।

कंपनी ने घोषणा की है कि निसान और डैट्सन ब्रांड की कारों के दाम बढ़ाए गए हैं जो 1 जनवरी 2018 से लागू किए जाएंगे। कीमतों में यह वृद्धि कार मॉडल के वेरिएंट के हिसाब से किया गया है। कंपनी के मुताबिक निर्माण लागत में वृद्धि के चलते कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर जेरोम सायगोट ने कहा कि, “इनपुट और उत्पादन लागत बढ़ जाने से कंपनी ने निसान और डैट्सन की कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है जो जनवरी 2018 से बढ़ा दिए जाएंगे।

भारत में निसान की कारें माईक्रा हैचबैक से शुरू होती है जिसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 4.60 लाख रुपए है. इसके साथ ही कंपनी सनी सिडान और टेरेनो कॉम्पैक्ट एसयूवी भी बेचती है। भारत में निसान की सबसे महंगी कार जीटी-आर सुपरकार है और जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2 करोड़ रुपए है। कंपनी के बजट कार ब्रांड डैट्सन की गो, गो प्लस और रेडी गो मॉडल भारतीय सड़कों पर मौजूद हैं। यह कम कीमत की कारें हैं और इस ब्रांड की सबसे सस्ती कार रेडी-गो है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.41 लाख रुपए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा