1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति डिजायर के पिछले पहियों में खामी की आशंका, कंपनी निशुल्क बदल रही है पार्ट्स

मारुति डिजायर के पिछले पहियों में खामी की आशंका, कंपनी निशुल्क बदल रही है पार्ट्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 10, 2017 11:09 am IST,  Updated : Dec 10, 2017 11:09 am IST

मारुति की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस के अनुसार 23 फरवरी से 10 जुलाई 2017 के बीच बनी 21,494 नयी डिजायर कारों की जांच इस अभियान के दौरान की जा रही है

Maruti Dzire- India TV Hindi
Maruti Dzire Image Source : MARUTI DZIRE

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की इस साल लॉन्च हुई सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर के पिछले पहियों में संभावित त्रुटि की जांच के लिए एक सर्विस अभियान चला रही है। कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस के अनुसार 23 फरवरी से 10 जुलाई 2017 के बीच बनी 21,494 नयी डिजायर कारों की जांच इस अभियान के दौरान की जा रही है।

नोटिस के अनुसार जांच निशुल्क है और कोई भी त्रुटि पाए जाने पर ग्राहक को मुफ्त में वह पार्ट बदलकर दिया जा रहा है। मारुति ने इसी साल मई में डिजायर को लॉन्च किया था और बहुत कम समय में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। बिक्री के मामले में डिजायर ने ऑल्टो और वेगन आर को भी पछाड़ दिया है। लॉन्च होने के महज 5 महीने के अंदर ही मारुति ने 1 लाख से ज्यादा डिजायर गाड़ियां बेच दी थी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर अत तक डिजायर की बिक्री 1.5 लाख तक पहुंच चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा